गांधीजी का पहला उद्देश्य किसी तरह भारतीय जनता के चरित्र को बदलना था: जवाहरलाल नेहरू

'गाँधी जी एक बहुत ही महान और जटिल व्यक्ति हैं!'

गाँधी जी एक बहुत ही महान और जटिल व्यक्ति हैं। मैं यह बात मजाकिया अंदाज में नहीं कह रहा हूँ। उन्होंने भारत में चमत्कार किया है। भारत में उन्होंने जो जबरदस्त बदलाव लाया है, उसे महसूस करना चाहिए। गांधीजी का पहला उद्देश्य किसी तरह भारतीय जनता के चरित्र को बदलना था। उन्होंने उनका नजरिया बदल दिया। उन्होंने उनका चरित्र बदल दिया। भारत बदल गया है और वह यह नहीं भूल सकता कि यह महात्मा गांधी के कारण है। वह पूरी तरह से एक क्रांतिकारी व्यक्ति हैं। वह एक गतिशील व्यक्तित्व हैं और स्थिर नहीं  हैं। जब तक वे जीवित हैं, महात्मा गांधी एक महानायक व्यक्तित्व बने रहेंगे। हालांकि सैद्धांतिक रूप से वह एक राजनैतिक नेता नहीं हैं पर उनका प्रभाव हमेशा महसूस किया जाएगा।

 

लंदन, 4 नवंबर 1935, बॉम्बे क्रॉनिकल