UPSC सिविल सेवा परीक्षा में इंटरव्यू के लिए चुने जाने वाले प्रत्येक 8 में से 5 छात्र इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से रहे हैं।

upsc

2017 से 2021 के बीच आयोजित की गई UPSC सिविल सेवा परीक्षा में मुख्य परीक्षा पास करके इंटरव्यू के लिए चयनित होने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 4,371 थी।  इनमे से 2,783 उम्मीदवार इंजीनियरिंग स्ट्रीम से, 1,033 मानविकी से, 315 विज्ञान स्ट्रीम से और 240 उम्मीदवारों ने मेडिकल साइंस का अध्ययन किया था। आँकड़े बता रहे हैं कि वर्षों से चली आ रही यह बहस, कि UPSC की परीक्षा प्रणाली में कुछ न कुछ ऐसा जरूर है जो इसे एक विभेदकारी व्यवस्था के रूप में चिन्हित करता है, सच साबित होती दिख रही है।